पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी का फिल्लौर मेंस्वागत किया.

<रिपोर्टर अमन>बुधवार को विशेष रूप से फिल्लौर पहुंचे। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के युवा नेता आर्यन नैयर ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुलाकात के दौरान आर्यन नैयर ने चेयरमैन गढ़ी को फिल्लौर शहर की विभिन्न जनसमस्याओं से अवगत कराया तथा क्षेत्रवासियों को आ रही परेशानियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने शहर के विकास एवं आम लोगों से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग भी उठाई। इस अवसर पर चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आश्वासन दिया कि उनके समक्ष रखी गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर अध्ययन कर संबंधित विभागों के माध्यम से जल्द समाधान करवाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयोग समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के हितों की रक्षा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने सामाजिक सरोकारों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post