जालंधर में “शिव का सावन सीजन-3” कार्यक्रम का आयोजन रितिका मरवाहा की ओर से करवाया गया।

इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की पूजा-अर्चना और धार्मिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लेते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति की झलक भी देखने को मिली, जहां महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक गिद्दा और भांगड़ा प्रस्तुत किया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक आस्था के साथ-साथ पंजाबी संस्कृति और परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजक रितिका मरवाहा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post